By: एजेंसी | Updated at : 12 Feb 2019 08:25 AM (IST)
मुंबई: कश्मीर के एक आठ साल के बच्चे की अपने पिता को तलाश करने वाली फिल्म ‘हामिद’ एक मार्च को रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को यूडली फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन एजाज खान ने किया है. यह फिल्म 20वें मुंबई फिल्म महोत्सव, 2018 में दिखाई जा चुकी है.
खान ने कहा, ‘‘यह जानकार बहुत अच्छा लगता है कि आपने जो मेहनत की है, वह पूरा देश देखेगा. मैं एक ही साथ उत्साहित भी हूं और घबराहट भी हो रही है. यह एक ऐसी कहानी है जिसे दिखाए जाने की जरूरत है और मुझे ऐसा लगता है कि यह फिल्म पूरी दुनिया के लोगों का दिल छू लेगी क्योंकि यह विभन्न फिल्म महोत्सवों में जा रही है.'
After winnings hearts of critics from #Mumbai, #PalmSprings to #Malta - this story of hope is coming to theatres near you. #Hamid releases on 1st March. Are you ready to dial the number of god? @RasikaDugal #VikasKumar @sumitkaul10 #TalhaArshadReshi @AijazK #YoodleeFilms pic.twitter.com/nQz5N3wAVR
— Yoodlee Films (@YoodleeFilms) February 11, 2019
इस फिल्म की कहानी हामिद नाम के एक बच्चे के जरिए कही जा रही है. वह अपने लापता पिता की तलाश में है क्योंकि उसकी मां ने बताया है कि उसके पिता अल्लाह के पास चले गए हैं. हामिद को पता चलता है कि अल्लाह का नंबर 786 है और वह उस तक पहुंचने की कोशिश करता है. अपने पिता के पुराने मोबाइल फोन से वह एक नंबर मिलाता है जो सीआरपीएफ के एक जवान अभय को लगता है. हामिद मानता है कि सीआरपीएफ का यह जवान ही अल्लाह है.
हामिद और अभय दोनों का जीवन राजनीति की वजह से बेहद प्रभावित है और दोनों में ही खोने की पीड़ा है. अनजाने तौर पर ही दोनों एक दूसरे से जुड़ते चले जाते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी का अहम हिस्सा हो जाते हैं.
इस फिल्म में कश्मीरी बच्चे का किरदार तल्हा अरशद रेशी ने अदा किया है. इसके अलावा रसिका दुग्गल, विकास कुमार और सुमित कौल हैं.
The Kerala Story 2 BO Day 18: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले 'द केरल स्टोरी 2’ की कमाई को झटका, 18वें दिन किया बस इतना कलेक्शन
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल